हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, क़ुम के राजनीतिक और सुरक्षा मामलों के डिप्टी गवर्नर मुर्तज़ा हैदरी ने बताया कि शहीद सर्वोच्च नेता की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम अब मंगलवार 7 जुलाई की सुबह 5 बजे पवित्र मस्जिद-ए-जमकरान में नमाज़े जनाज़ा अदा करने से शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि जनाज़े की नमाज़ के बाद यदि परिस्थितियाँ और प्रशासनिक स्थिति अनुमति देती है, तो अंतिम यात्रा का जुलूस पैग़म्बर-ए-आज़म मार्ग पर निकाला जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शहीद सर्वोच्च नेता को श्रद्धांजलि देने और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सके।
यह भी स्पष्ट किया गया कि इससे पहले घोषणा की गई थी कि अंतिम यात्रा सुबह हज़रत मासूमा सलामुल्लाह अलैहा के हरम से शुरू होकर मस्जिद-ए-जमकरान की ओर जाएगी, लेकिन नए घोषणा के अनुसार अब कार्यक्रम की शुरुआत सीधे मस्जिद-ए-जमकरान में नमाज़े जनाज़ा से होगी।
आपकी टिप्पणी